बिलासपुर जिला में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 दिन रहेगा ड्राई डे.

बिलासपुर जिला में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 दिन रहेगा ड्राई डे
बिलासपुर- 9 नवम्बर 
बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान चार दिन ड्राई डे रहेगा। यानी चुनाव के दिन सहित दो दिन पहले भी ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। 10 नवंबर को पांच बजे से 12 नवंबर को मतदान के दिन पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एक्‍साइज विभाग व चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दी।
उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान 48  घंटे तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कोई भी शराब की दुकान खुली नहीं रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम