लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं के समीप एक कार की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।

लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं के समीप एक कार की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के समीप बने पैट्रोल पम्प के पास एक प्रवासी व्यक्ति  सड़क को पार कर रहा था, वही उसी समय एक कार आई जिससे उसकी टक्कर हो गई,टक्कर इतनी जोरदार थी,कि व्यक्ति को गम्भीर चोंटे लगी है,स्थानीय लोगों की मदद से उसे घुमारवीं हस्पताल ले जाया गया,जहां चिकिशक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाही शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने बताया कि, शव का पोस्टमार्टम शनिवार को घुमारवीं हस्पताल में करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा।वही चालक के खिलाफ आई पी सी की धारा 279,304A के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही हैं। मृतक की पहचान विनोद सिंह पुत्र रत्ती सिंह गाँव डिग्सरी बिहार उम्र 42 साल के रूप में हुई हैं।

मामले की पुष्टि डी.एस.पी अनिल ठाकुर ने की है।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम