टांडा में खेतो की बिजाई करते समय पल्टा,ट्रैक्टर, चालक की मौत।

टांडा में खेतो की  बिजाई करते समय पल्टा,ट्रैक्टर, चालक की मौत।
बिलासपुर,19नवंबर:-गाँव टांडा में खेतों की बिजाई करते समय शनिवार शाम के समय एक ट्रैक्टर खेत मे पलट गया,जिससे चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गाँव टांडा में शनिवार शाम के समय मृतक जब टैक्टर से खेतों की बिजाई कर रहा था,तो अचानक ट्रैक्टर पलटने से चालक उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उसे भराड़ी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान सुनील कुमार सुपुत्र चुनी लाल गाँव थुइला के रूप में हुई हैं।
मामले की पुष्टि डी.एस.पी अनिल ठाकुर ने की है।उन्होंने बताया कि, मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि,प्रसासन दौरा पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम