एक मौका राकेश चोपड़ा को दें, बार बार विधायक बदलना भूल जाएंगे-मनीष सिसोदिया।

एक मौका राकेश चोपड़ा को दें, बार बार विधायक बदलना भूल जाएंगे-मनीष सिसोदिया


घुमारवीं,5नवंबर (डेस्क टीम):-


घुमारवीं में शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार चोपड़ा के लिए दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे मनीश सिसोदिया ने रोड़ शो किया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस उपस्थित रहे। इस रोड़ शो में उमड़ा जल सैलाब विरोधी प्रत्याशियों की नींद उड़ा गया। पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस से लेकर वाया सीर खड्ड पुल होते हुए पूरे बाजार की परिक्रमा करते हुए इस रोड़ शो ने मतदाताओं को भी सोचने पर विवश किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल की जनता बेहतर स्कूल चाहते हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं में आधुनिकीकरण की आवश्यक्ता है, इसलिए भाजपा कांग्रेस का तो अब प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता।
 सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब का उदाहरण जनता देख चुकी है तथा अब हिमाचल की बारी है। वहीं राकेश चोपड़ा ने कहा कि घुमारवीं की जनता उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहती है। घुमारवीं की जनता भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर है। 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल के हर जिले की शिक्षा व्यवस्था का हाल बदतर है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में जनादेश बढ़ रहा है, जनता परिवर्तन चाहती है, यही कारण है भारतीय जनता पार्टी में खौफ है।
 मनीष सिसोदिया ने कहा एक मौका आने वाले चुनाव में अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में घुमारवीं की जनता के पास एक मौका है कि वह एक ईमानदार व्यक्ति राकेश चोपड़ा को अपना मत दें ताकि घुमारवीं का विकास हो सके। उन्होंने कहा अपने मत से महंगाई से लड़ने वाली सरकार चुने, अपने मत से गरीब लोगों का भला करने वाली सरकार चुने, अपने मत से नोकरियां देने वाली सरकार चुने। उन्होंने कहा कि हर बार यहां के लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और बीजेपी की सरकार को चुना है। लेकिन इस बार लोगों के पास आम आदमी पार्टी के विकल्प में एक अच्छी पार्टी चुनने का मौका है। इससे न केवल महंगाई पर रोक लगेगी बल्कि भ्रष्टाचार को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के पास मौका है कि वह स्कूल बनाने वाली सरकार, महंगाई खत्म करने वाले सरकार, बिजली बिल माफ करने वाली सरकार को चुने। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिल्ली के लोगों ने एक बार केजरीवाल को मौका दिया था उसके बाद लोग भाजपा और कांग्रेस को भूल चुके हैं अब हिमाचल में भी लोगों के पास मौका है कि वह आम आदमी पार्टी को पूर्ण रूप से समर्थन दें। इसके बाद यहां के लोग भी भाजपा और कांग्रेस को भूल जाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने स्कूल अस्पतालों का नक्शा बदल दिया हिमाचल में भी ऐसा हो सकता था लेकिन यहां पर भाजपा ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कहा मतदान के दिन आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डालें ताकि हिमाचल और घुमारवीं में भी अस्पतालों स्कूलों की व्यवस्था को सुधारा जा सके। एक बार यहां से आप राकेश चोपड़ा को विधायक बनाकर भेजें उसके बाद बार-बार विधायक बदलना भूल जाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से राकेश चोपड़ा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राकेश चोपड़ा ने घुमारवीं पहुंचने पर 
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आभार प्रकट किया। उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह एक बार मौका दें मैं कभी नजर नहीं चुराउंगा तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है। 


Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई