बिलासपुर के सपूत जगत प्रकास नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष,बढ़ाया गया कार्यकाल।

जेपी नड्डा  जून 2024 तक  बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , बढ़ाया कार्यकाल 

शिमला(ब्यूरो):-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर जानकारी दी की जगत प्रकाश नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने प्रस्ताव किया। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा , सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

 भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

 2024 में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है वह उत्तम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है। 
नड्डा की दूरदर्शिता में जिस प्रकार से पार्टी काम कर रही है उससे साफ दिखता है की देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 2024 में एक मजबूत सरकार बनाएगी।
 अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं। भाजपा नड्डा जी के नेतृत्व में इन सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की

सुरेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की है। नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी कर यश बड़ा है, लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले तीसरे राष्ट्रीय नेता बने जगत प्रकाश नड्डा।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन