नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गांव हरितल्यांगर के यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा और महिला मंडल प्रधान उर्मिला शर्मा की अगुवाई में युवा दिवस मनाया गया ।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गांव हरितल्यांगर के यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा और महिला मंडल प्रधान उर्मिला शर्मा की अगुवाई में युवा दिवस मनाया गया । यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें ऐसे महान विभूतियों पर गर्व है कि हमने ऐसे देश में जन्म लिया है । ऐसे महापुरुषों से हमें अपने जीवन में सीख ले कर अनुसरण करना चाहिए । महिला मंडल प्रधान उर्मिला शर्मा ने सभी का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया । इस मौके पर सविता देवी , अंजना शर्मा , आरती शर्मा , नेहा कुमारी , पुष्पा देवी , कविता शर्मा , ईशा , उमा देवी , कांता देवी , निर्मला देवी , सुनीता देवी, पिंकी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

फ़ोटो:-नेहरू युवा हरितल्यांगर के यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा और महिला मंडल सदस्य।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन