3साल की मासूम बच्ची के साथ महिला ने लगाया फंदा।

शिमला:-जिला शिमला के कुमारसेन थाना क्षेत्र में नेपाली मूल की एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को फांसी पर लटकाकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मां-बच्ची के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का नूर बहादुर अपनी पत्नी विमला (20) और तीन वर्षीय बच्ची मोनिका संग कुमारसेन के एक गांव में किराए के मकान में रह रहा है। नूर बहादुर मजदूरी का काम करता है। गत शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी विमला से तकरार हुई थी। इसके बाद विमला अपनी बेटी संग घर से निकल गई। सुबह बिमला और बेटी का शव पास के सेब बगीचे में फंदे पर लटका मिला। बगीचे के मालिक ने फंदे पर मां-बेटी के शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। 
डी.एस.पी रामपुर चंद्रशेखर ने पुष्टि करते हुए बताया कि  यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस दौरा जांच की जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई