श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन गांव हटवाड़ के शिव मंदिर बाग जगेडू में ।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन गांव हटवाड़ के शिव मंदिर बाग जगेडू में
आयोजक साधु महाराज बाग व समस्त ग्रामीणों दौरा 22 मार्च से 30 मार्च तक करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नवकुण्डीय होमात्मक का दिव्य एवं भव्य आयोजन,वैदिक पद्धति एवं वैदिक देव भूमि हिमाचल के ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, इसमे क्षेत्र के सभी लोग महायज्ञ में भाग ले सकते है।
अमृतसर के कस्बा रमदास के गांव सुधार में आज शुक्रवार दोपहर को मरीज बनकर आए दो बदमाशों ने भंगू अस्पताल में घुस कर एक डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से डॉक्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल डॉ. कुलविंदर सिंह का इलाज चल रहा है और हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसएसपी देहाती मौके पर पहुंचे और जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी मुताबिक डॉ. कुलविंदर सिंह भंगू को पिछले काफी समय से फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं। दो महीने पहले अस्पताल के बाहर हवाई फायरिंग भी की गई थी। इस संबंधी डॉक्टर की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था और डॉक्टर की सुरक्षा के तहत एक गनमैन भी मुहैया करवाया गया। शुक्रवार को गनमैन छुट्टी पर था। शुक्रवार दोपहर को जब डॉ. कुलविंदर सिंह अपने अस्पताल में मौजूद थे तभी दो युवक आए और बुखार होने की बात कही। जब डॉक्टर कुलविंदर ने युवकों को जांच के लिए अपने कैबिन में बुलाया तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकाला और...
बिलासपुर, 19 जून — पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्राचार्य श्री राकेश कटोच ने जानकारी दी है कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 के आयोजन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन और सरल बनाया गया है, ताकि ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों के छात्र भी बिना किसी बाधा के आवेदन कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 13 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। प्राचार्य ने जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक से अनुरोध किया है कि वे सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/मुख्याध्यापकों को इस विषय में आवश्यक निर्देश जारी करें, ताकि पात्र छात्र इस परीक्षा में अधिक संख्या में भाग ले सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय या पो...
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि वाहन सॉफ्टवेयर में मोबाइल नंबरों के अपडेट न होने के कारण चालान नोटिस समय पर संबंधित वाहन मालिकोें को नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में ई-चालान लंबित हैं, जिन पर कार्रवाई की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने बताया कि समय पर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए जाते हैं तो वाहन मालिक न केवल ई-चालानों की सूचना से वंचित रह जाते हैं, बल्कि आगे चलकर ऑनलाइन टैक्स भुगतान, परमिट नवीनीकरण और अन्य परिवहन सेवाओं में भी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वह अपने निकटतम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) या लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल नंबर को तुरंत अपडेट करवाएं।
Comments
Post a Comment