देवर ने भाभी की दराट से हत्या ।

देवर ने भाभी को दराट के हमले से उतारा मौत के घाट ,आरोपी है सरकारी स्कूल का प्रधानाचार्य।
भराड़ी,12जून(राकेश):-
 भराड़ी थाना क्षेत्र के  तहत आने वाली पंचायत डंगार के  सौग गांव में पेशे से सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपनी भाभी पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तरवाड़ में  प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। कुछ दिनो पहले ही आरोपी को  प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन मिली थी। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है।जब 55 वर्षीय मृतिका रोशनी देवी पशुशाला में भैंस से दूध निकाल रही थी। इसी दौरान महिला के देवर ने पीछे से दराट से उसके ऊपर दराट से  हमला कर दिया। सथानीय लोगो ने जब महिला चीख पुकार सुनी तो वो मौके पर पहुंचे और 108 को सूचित किया लेकिन महिला की गर्दन पर गहरा घाव होने के चलते  महिला की मौत हो गई।
 आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल, डी एस पी चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए है। मृतका के मायके वालों ने घटनास्थल पर जमकर नारेबाजी की।उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम