जिला बिलासपुर में सरकारी विभागों, कार्यालयों में वाहन किराये पर उपलब्ध करवाने बारे हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत ट्रेवल एजेंसियों व संगठनों से निविदा आमंत्रित की जाती हैं ।

बिलासपुर 24 जून 2023- सहायक आयुक्त उपायुक्त बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में सरकारी विभागों, कार्यालयों में वाहन किराये पर उपलब्ध करवाने बारे हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत ट्रेवल एजेंसियों व संगठनों से निविदा आमंत्रित की जाती हैं । विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रोफोर्मा के साथ उपायुक्त कार्यालय की वैबसाइट https://hpbilaspur.nic.in. पर उपलब्ध है तथा योग्य निविदादाता अपनी निविदा को https://eprocure.gov.in  वैबसाइट के माध्यम से जमा करवा सकता है।

उन्होने बताया कि निविदाएं 4 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से पहले उपायुक्त कार्यालय में जमा हो जानी चाहिए तथा यह निविदाएं 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे खोली जाएगी।  उन्होने कहा कि बोलीदाता 30 जून 2023 को दोपहर 3 बजे पूर्व बोली बैठक में सहायक आयुक्त उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर भाग ले सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन