श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए घुमारवीं क्षेत्र के एक युवक की मौत।

श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन की अनुमति के बिना निकले एक श्रद्धालु की मौत की सूचना है।
बता दें,श्रद्धालु की भीमडवारी के पास मौत हो गई है। यह श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के विपरीत श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला थाकि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुरदास निवासी गांव व डाकखाना कोठी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू होगी लेकिन इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु के शव को लाया जा रहा है। फिलहाल श्रद्धालु की मौत के कारण अज्ञात हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन