बढ़ती हुई जनसंख्या किसी भी देश की उन्नति में बाधा--सुरेश चंदेल.

बढ़ती हुई जनसंख्या किसी भी देश की उन्नति में बाधा--सुरेश चंदेल.
 
ज्वालाजी12जुलाई(ब्यूरो):-
खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज  के सौजन्य से  आर सी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनोट  के प्रिंसीपल डॉ कुलवन्त सिंह की अध्यक्षता में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चन्देल ने  कहा कि  बढ़ती हुई जनसंख्या किसी भी देश की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने बच्चों को  बढ़ती हुई जनसंख्या के भावी दुष्परिणाम और छोटे परिवार के महत्व ,परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में  विस्तार से बताया। चन्देल ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की घोषणा 11 जुलाई 1989  में की गई थी क्योंकि 1987 में विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी । 
बढ़ती हुई जनसंख्या संबंधी मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।  इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं। ताकि जनता जागरूक हो सके और जनसंख्या पर  नियंत्रण पाया जा सके। विश्व में भारत जनसंख्या के हिसाब से चीन को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गया है और  भारत की जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है इससे  देश के विकास होने में हर क्षेत्र में बाधा आ रही हैं तथा दूसरे सामाजिक बुराइयों के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करने का प्रयास कर रही है जिससे गरीबी, स्वास्थ्य में गिरावट, शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार , भूखमरी, महिलाओं के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है ।
 उन्होंने बताया कि विश्व में भारत ने सबसे पहले 1951 में परिवार नियोजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया था फिर भी हमारी जनसंख्या इस गति से बढ़ रही है कि हम विश्व के घनी आबादी वाले देशों में शामिल हो चुके हैं। परिवार को सुनियोजित करने के लिए परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की हर स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त सेवाएं उपलब्ध हैं। जैसे कि निरोध ,माला एन, कॉपर टी, आईयूसीडी, छाया टेबलेट, अंतरा इंजेक्शन, इमरजेंसी पिल आदि सब परिवार नियोजन के अस्थाई साधन है तथा नलबंदी, नसबंदी परिवार नियोजन के स्थाई साधन है ।अतः पात्र दंपत्ति अपनी आवश्यकता व सुविधा के अनुसार अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से यह सेवाएं ले सकते हैं। 

चन्देल ने बताया कि  11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें पात्र दंपतियों को उनकी सुविधा तथा आवश्यकता के अनुसार सर्विस दी जा रही हैं। गर्भनिरोधक के अस्थाई साधन जिसमे निरोध, माला एन , ई पिल्स  तो आशा वर्कर इस जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में पत्र दम्पतियों को घर-घर जाकर दे रही है।उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को कम करने में अपनी अपनी भागीदारी निभाएं। इस दिवस पर कॉलेज  के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें प्रथम स्थान पर श्रेया , द्वितीय स्थान पर  संजना कुमारी और तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों को इनाम भी दिए गए।इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल कुलवन्त सिंह ने बच्चों को जनसंख्या बृद्धि की रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक करने की सलाह दी।

 इस अवसर  पर कॉलेज  के प्रबंधक जीवन लाल ,कॉलेज के  अध्यापक दिनेश कुमार,शतेन्द्र सिंह, रोशन लाल,सुरेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश, शिखा, मीनू बड़याल , प्रीति ठाकुर, बसला देवी इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में जज की भूमिका दिनेश कुमार, शिखा शर्मा और अक्षिता चन्देल ने निभाई। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता उषा , शशी, सोनिका, मोनिका, आरती और 150 बच्चे उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई