घुमारवीं सिविल अस्पताल में पांच चिकित्सकों की तैनाती, विधायक राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त.

*घुमारवीं सिविल अस्पताल में पांच चिकित्सकों की तैनाती, विधायक राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त*

बिलासपुर 10 अगस्त 2023

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्मानी ने आज घुमारवीं सिविल अस्पताल में 5 चिकित्सकों की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा कि  लंबे अरसे से चिकित्सा अधिकारियों के अभाव के कारण लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय से चिकित्सकों की तैनाती की अपेक्षा थी जिसे अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा पूरा किया गया है।
 उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के बनने के बाद उन्होंने  मुख्यमंत्री के समक्ष के समक्ष चिकित्सकों की तैनाती की मांग की थी जिसे आज मुख्यमंत्री ने पूरी कर दिए निश्चित तौर पर घुमारवीं विधानसभा की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा।

 तैनाती आदेशों के अनुसार डॉ रोहित राणा चिकित्सा अधिकारी ऑर्थोपेडिक्स, डॉक्टर कणिका पराशर एनेस्थीसिया, डॉक्टर  शिप्रा कवंर ,डॉक्टर कार्तिक गुलेरिया सर्जरी और डॉ नीता कुमारी स्किन स्पेशलिस्ट को  घुमारवीं  सिविल अस्पताल में  नियुक्त किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

1.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा एक

विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भराड़ी में किया गया,जिसमें लगभग 73 रक्तवीरो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया