पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मूसलाधार बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मूसलाधार बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रशासन व प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देकर उन्हें राहत देने की मांग की। गर्ग ने कहा कि मूसलाधार बारिश ने  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में तबाही मचाई है।  विधानसभा क्षेत्र में ऐसी कोई ही पंचायत बची होगी, जहां  पर  बारिश ने लोगों को जख्म न दिये हैं।  पहाड़ियों के दरकने व भूस्खलन से कई परिवार बेघर हो गये हैं।  विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में मकान और गोशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। कई लोग बेघर हो गये। लोग खौफ में रातें गुजार रहे हैं। बारिश से डंगों के गिरने से कई मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
बारिश से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पानी की स्कीमों, विद्युत बोर्ड, कृषि और उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों और बागवानों को भी इस बारिश से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित लोगों की शीघ्र मदद देने की मांग की है। इससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार उचित मुआवजा दें। गर्ग ने कहा कि  इस मुश्किल घड़ी में केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल सरकार की हर संभव मदद कर रही है। कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा बारिश से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से इस विपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया है।                                          पूर्व मंत्री गर्ग ने जताया केंद्र सरकार का आभार: पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 254 सड़कें स्वीकृत की गई है जिसके लिए 2400 करोड़ रुपये  हिमाचल प्रदेश को स्वीकृत किया गया है। यह बहुत बड़ी राहत हिमाचल को मिली है l उन्होंने कहा कि इसमें घुमारवी विधानसभा  की चार सड़के भी शामिल हैl जिसके लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा तथा  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  का   बहुत बहुत आभार ।

Comments

Popular posts from this blog

1.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा एक

विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भराड़ी में किया गया,जिसमें लगभग 73 रक्तवीरो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया