पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।दिए निर्देश।



जिला पुलिस बिलासपुर की आज मासिक संयुक्त सलाहकार समिति-एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन के बैठक कक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों के कल्याण सम्बन्धित मुद्दों को सुना व उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया । 
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी लम्बित मामलों का प्राथमिकता व गुणवत्ता के आधार पर निपटारा करके, शीघ्र अति शीघ्र मामलों का चालान तैयार करके सम्बंधित न्यायलयों में पेश करें।
पुलिस अधीक्षक ने इस जिला के सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये कि यह अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संवेदनशील स्थानों पर गश्त व नाकाबन्दी करके असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोकथाम लगा कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही अम्ल में लायें तथा आदतन अपराधी जो चोरी इत्यादि के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों व वाहनों के खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही अम्ल में लायें।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबन्धक अधिकारियों व चौकी प्रभारियों को यह दिशा निर्देश भी जारी किये कि मादक पदार्थ का सेवन व व्यापार करने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के सिध्दान्त पर कार्य करे। मादक पदार्थों का सेवन व व्यापार करने वालों की जगह पुलिस थाना या जेल में सुनिश्चित करें, ताकि युवा पीढ़ी, स्कूल व कॉलेज के बच्चों को नशीले व मादक पदार्थों के कुप्रभावों से बचाया जा सके।
इस मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक में बिलासपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी श्री शिव चौधरी (एच0पी0एस0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री अदिती सिंह (भा.पु.से), श्री राज कुमार (एच0पी0एस0) उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्री चंद्रपॉल सिंह (एच0पी0एस0) उप मण्डलाधिकारी घुमारवीं, श्री विकास बौंसरा (एच0पी0एस0) उप मण्डलाधिकारी श्री नैना देवी जी सहित सभी थाना प्रबन्धक अधिकारी, सहायक, मुख्यातिषिक लेखाकार व सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी सहित बिलासपुर पुलिस के लगभग 40 पुलिस कर्मचारीयों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई