भाजपा लोकसभा चुनावों में जीतेगी 400 से अधिक सीटें :- राजेन्द्र गर्ग पूर्व मंत्री।

भाजपा लोकसभा चुनावों में जीतेगी 400 से अधिक सीटें 
-बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक में बोले पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से 20 हज़ार अधिक होगी लीड।
घुमारवीं। 
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए घुमारवीं भाजपा ने कमर कस ली। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से लीड दिलाने के लिए भाजपा ने होमवर्क शुरू कर दिया है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए घुमारवीं भाजपा ने बुधवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के  तहत मिलन पैलेस में बैठक का आयोजन किया।  बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग तथा अभियान के तहत घुमारवीं विधानसभा के प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।                                     बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि   आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने वाले पार्टी के प्रत्याशी को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से 20 हज़ार से अधिक मतों से लीड दिलाई जाएगी। इसी संकल्प के साथ पार्टी के कार्यकर्ता फील्ड में जुट गये हैं। 
गर्ग ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान  चलाया जा रहा है।
 इस अभियान के अंतर्गत  बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कार्यकर्ता घर घर जाकर जहां प्रदेश की जनविरोधी कांग्रेस सरकार के फैसलों को लोगों तक पहुँचाएंगे,वहीं केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों से भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भी घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी को20 हज़ार से अधिक मतों से लीड मिली थी। लेकिन अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को इससे भी अधिक मतों की बढ़त दिलाई जाएगी। बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे। इस मौके पर                      अभियान के तहत घुमारवीं विधानसभा के प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गौतम ने बैठक को संबोधित किया तथा अभियान के तहत जुड़े टिप्स दिये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री जोरावर सिंह व पंकज चंदेल, महेंद्र पाल रतवान,  बेली राम टैगोर, रक्षा कपिल, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, देशराज शर्मा, सुरेंद्र, चन्दरशील, राकेश कुमार व रवि राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भराड़ी में किया गया,जिसमें लगभग 73 रक्तवीरो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

बिलासपुर शहर में दिन दिहाड़े हुई चोरी