घुमारवीं में बना दीपावली का मौहाल -पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जगह-जगह समारोहों में लिया भाग, सबको दी बधाई

घुमारवीं में बना दीपावली का मौहाल                                 -पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जगह-जगह समारोहों में लिया भाग, सबको दी बधाई
, घुमारवीं।
अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर घुमारवीं के घर-घर दीपावली जैसा माहौल बना रहा। राम भक्तों ने जगह-जगह मानस पाठ और भंडारे का आयोजन किया।  बच्चे, बुजुर्ग, जवान हर कोई उमंग और उल्लास में रहा। ज्यों-ज्यों श्रीराम लला के विराजने की घड़ी करीब आती गई त्यों त्यों लोगों की उत्सुकता बढ़ती गई। अपने राम, सबके राम के आगमन पर पूरा देश झूम उठा।  सोमवार को घुमारवीं का पूरा इलाका प्रभु श्री राम के रंग में रंगा रहा।  मंदिर भजन कीर्तन से गुंजयमान रहे।  प्रभु श्री राम की झांकियों को निकाला गया। घरों, दुकानों व वाहनों पर प्रभु श्री राम के झंडे लहराए गये।  जगह-जगह अयोध्या से लाइव प्रसारण दिखाया गया।                                                      पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घुमारवीं में जगह-जगह आयोजित भव्य कार्यक्रमों में भाग लिया व अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।  पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि  अयोध्या में  22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह घुमारवीं में भव्यता व उत्साह से मनाया गया। मंदिरों में शोभा यात्राएं निकाली गई।  सूर्यास्त पर यहां पर हजारों दीए जलाकर दीपावली मनाई। महिलाओं ने मंगल गान किया, मंदिरों में पूजा-अर्चन की गई। राम के आने की खुशी में उत्सव इतना रहा कि शहर से लेकर गांव जगमगा गए। गांव, गली, शहर सब जगह प्रभु राम जी के नाम की गूंज न रही। रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर बाजारों में दिवाली जैसा माहौल बना रहा। फूल-माला और दीयों की खरीदारी भी जमकर हुई। श्रीराम लिखे हुए सोने और चांदी के सिक्के बाजार में उतारे हैं।

बॉक्स :                                                            बाजारों में रही खूब रौनक : इससे पहले रविवार को बाजारों में खूब रौनक नजर आई। ज्वेलरी शोरूमों से लेकर मिट्टी के दीयों के दुकानों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों ने खरीदारी की। बाजारों में मिट्टी के दीये की मांग काफी ज्यादा रही। इसके कारण उसकी कीमत में भी तेजी रही। इसके साथ ही माला-फूल की दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आई।।                                    बॉक्स : दुल्हन की तरह सजाये गये मंदिर :              शहर से लेकर गांव के मंदिरों कों दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रीराम लिखे भगवा झंडों से शहर सजे। वाहनों पर भी भगवा झंडा लहराता नजर आया। जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ, पूजा, हवन हुए। महिला कीर्तन मंडलियों ने घरों और मंदिरों में श्रीराम का गुणगान किया। बाजारों, मुख्य मार्गों को रंगबिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। घुमारवीं में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण  दिखाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

1.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा एक

विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भराड़ी में किया गया,जिसमें लगभग 73 रक्तवीरो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया