आपका एक वोट देश के विकास की दिशा तय करेगा-राजेंद्र गर्ग पूर्व मंत्री।

घुमारवीं,(ब्यूरो) पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि  भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए युवाओं के लिए जरूरी है कि वे मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में भागीदारी निभाएं। आपका एक वोट देश के विकास की दिशा तय करेगा। पूर्व मंत्री वीरवार को घुमारवीं में नमो नवमतदाता सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे।                घुमारवीं में भाजपा मंडल ने वीरवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने पूर्व मंत्री को गुर्ज देकर सम्मानित किया।  इस दौरान वहां पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना।                                  गर्ग ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा, भारत में एक स्थिर और  बहुमत  सरकार लाएगा तथा भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।’’उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नवमतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है।
 यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की है। आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।’’अगले कुछ सालों में भारत अंतरिक्ष, रक्षा, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में कहां पहुंचेगा यह युवाओं पर निर्भर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गति, हमारी दिशा, हमारा रुख कैसा होगा, इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। भविष्य के भारत में आपके लिए संभावनाएं कैसी होंगी इसकी जिम्मेदारी उन लोगों पर होगी जो इस कालखंड में देश की व्यवस्था संभालेंगे। ऐसे में लोगों का सही चुनाव हो, यह जिम्मेदारी नौजवान मतदाताओं पर है।’’ इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री जोरावर पटियाल, राजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा ठाकुर,  मुस्कान, देशराज शर्मा, बलवंत कमल, वीना ठाकुर, प्रतिमा ठाकुर,  दिनेश ठाकुर,  नवीन भारद्वाज, लक्की चंदेल व विशाल  सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

1.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा एक

विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सौजन्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भराड़ी में किया गया,जिसमें लगभग 73 रक्तवीरो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया