प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा के पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर किया सम्मानित

घुमारवी,9 फ़रवरी(राजेंद्र जगौता):घुमारवीं भाजपा ने प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा के पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।  इस अवसर पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हरिमन शर्मा का यह सम्मान न केवल घुमारवीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित कर रही है। हरिमन शर्मा को मिला यह सम्मान अन्य बागवानों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।

विज्ञापन:-

उन्होंने कहा कि हरिमन शर्मा ने गर्म क्षेत्रों में सेब की सफल पैदावार कर भारत सहित कई देशों में बागवानी क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। उनकी इस उपलब्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में भी योगदान मिल रहा है।
आमतौर पर सेब की खेती ठंडे इलाकों में होती है, लेकिन हरिमन शर्मा ने ‘एचआरएमएन-99’ किस्म विकसित कर यह धारणा बदल दी। यह किस्म समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर भी सफलतापूर्वक उगाई जा रही है। अब तक इस किस्म के 14 लाख से अधिक पौधे भारत और विश्व के विभिन्न देशों में भेजे जा चुके हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह, महामंत्री पंकज चंदेल ,सरवन जमवाल, ब्रह्मदास गौतम संजय ठाकुर राजेश शर्मा व बबीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई