भराड़ी में लगी,108 एम्बुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने एम्बुलेंस में महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

भराड़ी में लगी108 एम्बुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने एम्बुलेंस में महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

जानकारी के अनुसार,सामुदायिक अस्पताल भराड़ी में सोमवार रात को पंचायत सलाओं के गावँ कामलू से एक गर्भवती महिला बबिता उम्र 30 वर्ष जो प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी उसको उसके परिजनों द्वारा भराड़ी अस्पताल लाया गया ।महिला की नाजुक हालत देखते हुए,चिकित्सक दौरा  महिला को हमीरपुर अस्पताल  रैफर किया ।महिला के परिजनों उसे तुरतं आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस की मदद से भराड़ी अस्पताल से हमीरपुर ले जा रहे थे, एम्बुलेंस टिक्कर के पास पहुंची तो एम्बुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गयी तो एम्बुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट (ई.एम.टी) सुनील कुमार व एम्बुलेंस में तैनात पाइलट  देश राज ने वहां महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई और महिला ने पुत्र को जन्म दिया जो पूरी तरह से स्वस्थ है।
 देश राज व सुनील ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूर्ण रूप से सुरक्षित है व उन्हें हमीरपुर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है,जहाँ दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन