IBBF के जज,बने हिमाचल पुलिस के ताकतवर आरक्षी विक्रमजीत।#police#HPP
नाहन, 20 मार्च : हिमाचल पुलिस (Himachal Police) के ताकतवर आरक्षी विक्रमजीत सिंह को भारतीय बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन (bodybuilding federation of india) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आईबीबीएफ (IBBF) ने कांस्टेबल विक्रमजीत को जज के तौर पर प्रमाणित किया है। हाल ही में बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन ने एक परीक्षा का आयोजन भी किया था। इसके उत्तीर्ण करने के बाद ही आईबीबीएफ ने कांस्टेबल विक्रमजीत को जज नियुक्त किया है।
Comments
Post a Comment