बिलासपुर भाजपा ने आज,चंबा जिला में हुई युवक की निर्मम हत्या के विरोध मेंप्रदर्शन।

आज जिला मुख्यालय बिलासपुर में भाजपा ने 
चंबा जिला में हुई युवक की निर्मम हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन।
जिला मुख्यालय बिलासपुर में आज भाजपा ने जिला चंबा में हुई युवक की निर्मम हत्या मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में किया गया, वही उनके साथ श्री नैना देवी विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष  स्वतंत्र सांख्यान  सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चम्बा जिला के सलूणी में हुई युवक की निर्मम हत्या के संदर्भ में बिलासपुर सर्किट हाउस से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक जलूस निकाला। इस बाबत जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। बता दें,चम्बा जिला के सलूणी में 25 साल के युवक मनोहर लाल की निर्मम हत्या कर  दी  गयी थी, और उसके शव के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया ।  इस हत्या में एक विशेष समुदाय के परिवार की संलिप्तता पाई गई है ।  पुलिस प्रशासन द्वारा अरोपिंयों के खिलाफ घटना होने के बाद जो कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी ,उसमे प्रशासन नाकाम रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन