माँ बाप की मौत का सदमा बेटे ने भी दे दी जान।

उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के घनसुई गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक बेटा मां-बाप की मौत सहन न कर सका और नहर में कूदकर उसने अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार युवक लापता चल रहा था जिसका शव देर शाम गंगुवाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (पंजाब) के समीप  बरामद हुआ। मृतक शशांक शर्मा (31) सुपुत्र जगरनाथ शनिवार 23 जुलाई को नंगल में नहर के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके लापता हो गया था। उसने अपने बहन, बहनोई को फ़ोन करके सुसाइड करने की बात कही थी। नंगल पुलिस शनिवार से युवक को खोज रही थी। जिसके बाद नंगल पुलिस को गंगुवाल मे शव मिलने की सूचना मिली। 

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन