भराड़ी थाना क्षेत्र के गाँव दधोल में मिला युवक का शव।

भराड़ी थाना क्षेत्र के गाँव दधोल में मिला युवक का शव। 
भराड़ी,3अगस्त(राकेश):-भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव दधोल में एक युवक का शव मिला है, जो कि मंगलवार दोपहर के बाद से कही चला गया था ,परिजनों से इसकी तलाश शाम तक कि,लेकिन उसका कोई पता नहीं चला । बुधवार सुबह इसकी शिकायत परिजनों ने भराड़ी थाना में कि, भराड़ी थाना से एक टीम मौके पर पहुँची और युवक की तलाश शुरू की गई युवक साथ के लगते मंगलौत चरड कुंड के पास नाले में मृत अवस्था मे मिला। शव को भराड़ी पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।
मृतक की पहचान ललित कुमार सपुत्र दलीप सिंह गांव डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। 

बॉक्स:- 
बहन के घर रहता था युवक बाँस काटने गया था :-

मृतक बहन के पास दधोल में रहता था ,मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मानशिक तौर पर भी थोड़ा अस्वस्थ था, और बाँस काटने के लिए मंगलवार को गया हुआ था युवक जब शाम तक नही लौटा तो, परिजनों ने सोचा कि कही दूसरे घर गया होगा लेकिन जब वहाँ पता किया तो वहाँ वह नही गया हुआ था फिर शाम को परिजनों में तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नही चला बुधवार को परिजनों ने शिकायत भराड़ी थाना में करवाई।
मामले की पुष्टि डी.एस.पी चंद्रपाल सिंह ने की है,उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में युवक का बाँस काटते समय पैर फिसलने से डूब कर मौत होने की आसंका है। पुलिस आगामी कारवाही कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन