मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ कर पाई डाक विभाग में नोकरी।

शिमला (डेस्क टीम): शिमला के बालू गंज थाना में 3 युवाओं दौरा प्रमाण पत्रों से छेड़ छाड़ करने पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें,डाक विभाग की ग्रामीण डाक शाखाओं में 3 युवकों द्वारा मार्कशीट से छेड़छाड़ कर अंक बढ़ाकर नौकरी पाने की कोशिश की,
 पुलिस ने थाना बालूगंज में तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आगामी जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक डाकघर शिमला राकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपितों ने मार्कशीट से छेड़छाड़ कर अपने अंक बढ़ाकर मैरिट में आ गए और उनका चयन डाक सेवक सहायक शाखा डाकपाल पद के लिए आसानी से हो गया। डाक विभाग में इन पदों के लिए पिछले साल भर्ती हुई थी। उम्मीदवारों का चयन मैरिट के आधार पर किया गया है। एक वर्ष के बाद इसमें फर्जीवाड़े का पता चला है। डाक विभाग ने चयन के बाद अपने स्तर पर इसकी जांच की तो अब इसमें फर्जीवाड़े का पता चला है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन