987.4 ग्राम चरस सहित पकड़े 3

घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने बलोह टोल प्लाजा पर गश्त के दौरान पटियाला (पंजाब) के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 987.4 ग्राम चरस बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना घुमारवीं लाया गया।

वहीं, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

वाहन मालिक अपने मोबाइल नम्बर को वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट करें: एसडीएम

बेसहारा मवेशियों की बढ़ती तादाद और इससे हो रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई

पंजाब के अमृतसर में मरीज बनकर अस्पताल में घुसे बदमाश डॉक्टर को मारी गोली, मिली थी धमकी, सुरक्षा के लिए मिला था गनमैन